प्रदर्शनी के माध्यम से गिनाई सरकार की उपलब्धियां

प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने व सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों से संबंधित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। इसका आयोजन सूचना व जनसंपर्क विभाग की ओर से किया गया जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:26 PM (IST)
प्रदर्शनी के माध्यम से गिनाई सरकार की उपलब्धियां
प्रदर्शनी के माध्यम से गिनाई सरकार की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, जौनपुर : प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने व सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों से संबंधित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। इसका आयोजन सूचना व जनसंपर्क विभाग की ओर से किया गया, जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने किया।

राज्यमंत्री ने प्रदर्शनी में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस-वे, मिशन रोजगार, महिला सशक्तिकरण व कृषि आदि से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इन योजनाओं से जरूरतमंदों की मुश्किलें काफी हद तक आसान हुई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उठाए गए पारदर्शी कदम से बिचौलियों का रास्ता बंद हो गया है। प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह आमजन के लिए बहुत ही उपयोगी है।

अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, प्रतिनिधि राज्यमंत्री अजय सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी