तालाब में गिरी चचेरी बहन को बचाने में किशोरी भी डूबी, दोनों की मौत

केराकत कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव में सोमवार की दोपहर तालाब में डूबने से किशोरवय दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से घर में कोहराम मच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:55 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:55 PM (IST)
तालाब में गिरी चचेरी बहन को बचाने में किशोरी भी डूबी, दोनों की मौत
तालाब में गिरी चचेरी बहन को बचाने में किशोरी भी डूबी, दोनों की मौत

जागरण संवाददाता, थानागद्दी (जौनपुर) : केराकत कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव में सोमवार की दोपहर तालाब में डूबने से किशोरवय दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से घर में कोहराम मच गया है।

गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार यादव की 16 वर्षीय पुत्री रिया व 17 वर्षीय भतीजी रीमा पुत्री रामजीत यादव घरेलू कामकाज निबटाने के बाद पशुओं के लिए चारा काटने घर के सामने तालाब के पास गई थीं। संतुलन बिगड़ जाने से रिया तालाब में गिर गई और गहराई अधिक होने और तैरना न आने से डूबने लगी। जान की परवाह न करते हुए उसे बचाने के लिए रीमा तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों डूब गईं। पास खेत में मौजूद एक लड़की की नजर पड़ गई। उसने घर जाकर किशोरियों के स्वजन को जानकारी दी। स्वजन आनन-फानन तालाब पर पहुंचे। पता चलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। खोजबीन के दौरान दोनों तालाब में मिल गईं, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

स्वजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शवों की अंत्येष्टि कर दी। मृत किशोरियों की माताएं व स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं। ढांढस बंधाने के लिए घर पर नात-रिश्तेदारों व ग्रामीणों के आने का क्रम लगा हुआ है। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। डूब रहे दो किशोरों में से एक को मल्लाहों ने बचाया, दूसरा लापता

जागरण संवाददाता, नौपेड़वा : बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में दुबरी नाथ मंदिर के पास मंगलवार को सई नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूबने लगे। इनमें से एक को मल्लाह ने निकाल लिया जबकि दूसरा लापता हो गया। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हैं।

बेलापार गांव निवासी 15 वर्षीय प्रियांशु गौतम व उटरूखुर्द गांव निवासी 16 वर्षीय संदीप गौतम दोपहर करीब दो बजे घर से दो किलोमीटर दूर करीब दुबरीनाथ मंदिर दौड़ लगाने गए थे। दौड़ने के पश्चात दोनों नदी में स्नान करने लगे। गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगे। उसी समय नजर पड़ जाने पर पास में मौजूद लल्लर नाविक बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। लल्लर ने संदीप को बाहर निकाल लिया, लेकिन इसी दौरान प्रियांशु डूबने से लापता हो गया। सूचना पर बक्शा थाने की फोर्स, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार यादव सहित अन्य लोग नदी किनारे पहुंच गए। स्थानीय गोताखोर व भकड़ी गांव के कुछ युवक करीब तीन घंटे तक तलाश करते रहे, कितु डूबे किशोर का पता नहीं चला।

chat bot
आपका साथी