शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

जागरण संवाददाता मछलीशहर (जौनपुर) नगर के अमर शैल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रकाश चंद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:02 AM (IST)
शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर): नगर के अमर शैल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रकाश चंद्र पाल की अध्यक्षता में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों एवं बेरोजगारों की बैठक हुई। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव फौजदार सिंह ने कहा कि सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के कारण प्रदेश भर के वित्तविहीन शिक्षकों एवं स्नातक युवा बेरोजगारों में घोर निराशा व्याप्त है। कई महीने से विद्यालय बंद होने के कारण वित्त विहीन शिक्षकों के परिवार के लिए जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है। माध्यमिक शिक्षा का 87 फीसद दायित्व निभा रहे हमारे शिक्षकों के साथ अन्याय को हमारा संगठन बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सम्मानजनक मानदेय एवं सेवा सुरक्षा नियमावली बनने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। श्री सिंह ने वित्त विहीन शिक्षको में जोश भरते हुए कहा कि संघर्ष के पराकाष्ठा तक जाकर हम सकारात्मक परिणाम अवश्य ही लाने में कामयाब होंगे। संघर्ष एवं एकता के बल पर हम सभी उपलब्धियों को हासिल करके रहेंगे। किसी भी अन्याय एवं अत्याचार को सहन नहीं करेंगे। बैठक को उपाध्यक्ष श्यामधर मिश्र, अनिल उपाध्याय, शीतला प्रसाद पांडेय, सरोज यादव, अखंड प्रताप सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह व विकास सिंह ने भी संबोधित किया। आभार विद्यालय प्रबंधक अजय श्रीवास्तव व संचालन आशीष मौर्य ने किया।

chat bot
आपका साथी