कलेक्ट्रेट में शिक्षक व कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

कर्मचारी शिक्षक अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के तत्वावधान में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:03 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:03 PM (IST)
कलेक्ट्रेट में शिक्षक व कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज
कलेक्ट्रेट में शिक्षक व कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

जागरण संवाददाता, जौनपुर: कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के तत्वावधान में शिक्षक व कर्मचारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों से संबंधित 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने से पहले सरकार के उदासीन रवैए पर जमकर आक्रोश जताया गया।

अधिकार मंच व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविद शुक्ल ने कहा कि सरकार तानाशाह है। इसीलिए हमारी जायज मांगों को अनसुनी कर रही है। शिक्षकों और कर्मचारियों के वर्षों पुरानी मांग, पुरानी पेंशन सहित 21 अन्य अहम समस्याओं पर विचार नहीं कर रही है। पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है उसको न देकर सरकार हमें बाजार के हवाले कर रही है जो कि हमें किसी भी कीमत पर मान्य नहीं है। कर्मचारी नेता शिवमोहन श्रीवास्तव ने मांगों को सभा में पढ़कर बताया। इस दौरान जिलाध्याक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ संतोष सिंह, अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन सीबी सिंह ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को जल्द नहीं मानती तो 30 नवंबर को इको गार्डेन लखनऊ को शिक्षक और कर्मचारियों भर दिया जाएगा। धरने को लालसाहब यादव, रविचन्द्र यादव, शिवेन्द्र सिंह रानू , डाक्टर विजय सिंह, विरेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, विक्रम प्रकाश यादव, अनिल दीप चौधरी, सुनील यादव, संजय यादव, संदीप यादव आदि ने संबोधित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने भी सरकार की हठवादिता पर करारा तंज कसा। सिटी मजिट्रेट ने धरना स्थल पर आकर ज्ञापन लिया। संचालन रामदुलार यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी