नौ लाख मिलने के बाद भी नहीं शुरू हुआ नदियों का सर्वे

जागरण संवाददाता जौनपुर गोमती व सई नदी की सेहत सुधारने के लिए नदियों का सर्वे अभी तक शुरू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 03:56 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 03:56 PM (IST)
नौ लाख मिलने के बाद भी नहीं शुरू हुआ नदियों का सर्वे
नौ लाख मिलने के बाद भी नहीं शुरू हुआ नदियों का सर्वे

जागरण संवाददाता, जौनपुर: गोमती व सई नदी की सेहत सुधारने के लिए नदियों का सर्वे अभी तक शुरू नहीं हो सका। मनरेगा से कराए जाने वाले इस कार्य का नोडल सिचाई विभाग को बनाए जाने के साथ ही नौ लाख रुपये भी जारी कर दिया गया, लेकिन अभी तक इस पर कोई खास पहल नहीं हो सकी है।

पर्यावरण के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए एनजीटी ने भी चिता जताई है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार से इसके समाधान पर विचार करने को कहा। इसके बाद नदियों का सर्वे कर संकट वाले स्थान को चिन्हित कर उसे सुधारने की योजना बनी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए नदियों किनारे पौधारोपण की योजना तैयार की गई है।

इस मुहिम में ड्रोन कैमरों की मदद ली जानी है। कैमरों के माध्यम से संकट वाले स्थान को चिन्हित कर उसे सुधारने का कार्य किया जाएगा। ड्रोन से आसानी से उन स्थानों की भी रिपोर्ट ली जा सकेगी, जहां पहुंचना मुश्किल है। 500 मीटर के मध्य दोनों ओर नदियों का सर्वे कराया जाएगा। कैमरों के अलावा सतह पर पहुंचने के लिए टीम के लोग पैदल भी सर्वे करेंगे। सूख रही नदियों व कम होते वृक्षों से पर्यावरण पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है।

जौनपुर में दो नदियों का चयन

पांच नदियों के शहर जौनपुर में दो नदियों का चयन इसके लिए हुआ है। जिसमें गोमती व सई नदी है। जिले में गोमती की लंबाई लगभग 120 किमी, जबकि सई की 80 किमी है। कुल मिलाकर दो सौ किमी नदियों का सर्वे किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसके लिए कैमरों के साथ-साथ टीम के सदस्य नाव की भी मदद लेंगे।

chat bot
आपका साथी