दिन में धूप ने दी राहत, शाम होते ही बढ़ी ठंड

जागरण संवाददाता जौनपुर मौसम का रंग हर दिन बदल रहा है। रविवार को जहां सुबह आठ बजे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:04 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:04 PM (IST)
दिन में धूप ने दी राहत, शाम होते ही बढ़ी ठंड
दिन में धूप ने दी राहत, शाम होते ही बढ़ी ठंड

जागरण संवाददाता, जौनपुर: मौसम का रंग हर दिन बदल रहा है। रविवार को जहां सुबह आठ बजे सूरज की किरणें निस्तेज रहीं और कोहरा छाया रहा वहीं सोमवार की सुबह सात बजे आसमान साफ होने व तेज धूप के निकलने से कोहरा भी जल्द ही छंट गया। इसके साथ लोगों को राहत मिल गई। रात में 12 डिग्री सेल्सियस पर रहा तापमान सुबह आठ बजे 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के कारण सुबह ठंड महसूस की गई। वहीं दिन में धूप के चलते ठंड से राहत रही।

आसमान साफ होने के कारण रविवार की रात भी कोहरे का घनत्व कम रहा। दृश्यता होने के कारण आवागमन में खास परेशानी नहीं हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह 8 बजे तक तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही 10:00 बजे तक तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, 12:00 बजे 22 डिग्री और 4 बजे तक 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो गया। ऐसे में रात में ठंड महसूस की गई। हालांकि कोहरे का घनत्व कम रहा।

chat bot
आपका साथी