राजकीय सम्मान के साथ सुखदेव राजभर की अंत्येष्टि

उत्तर प्रदेश के विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत नेता सुखद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:31 PM (IST)
राजकीय सम्मान के साथ सुखदेव राजभर की अंत्येष्टि
राजकीय सम्मान के साथ सुखदेव राजभर की अंत्येष्टि

जागरण संवाददाता, चौकिया धाम, जौनपुर: उत्तर प्रदेश के विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत नेता सुखदेव राजभर की बुधवार को पचहटिया स्थित रामघाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। दोपहर करीब एक बजे उनके इकलौते पुत्र कमलाकांत राजभर ने मुखाग्नि दी। आजमगढ़ स्थित पैतृक आवास बड़गहन गांव से उनका पार्थिव शरीर लगभग सवा बारह बजे फूल मालाओं से सजी गाड़ी से काफिले के साथ अंत्येष्टि स्थल पर लाया गया। सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, शकील अहमद,सहित तमाम नेताओ ने पार्थिव शरीर को वाहन से उतारकर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके शव को तिरंगा ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। अंतिम यात्रा में उनके पैतृक गांव से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। आजमगढ़ जिले के सपा के पूर्व विधायक बेचई सरोज, बीजेपी नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव भी अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए।

अंत्येष्टि स्थल पर पूर्व मंत्री सपा नेता जगदीश नारायन राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी