सुधीर अध्यक्ष व दिवाकर दुबे बने प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री

जागरण संवाददाता बदलापुर (जौनपुर) कस्बे के जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्ण नगर परिसर स्थित शिक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:01 PM (IST)
सुधीर अध्यक्ष व दिवाकर दुबे बने प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री
सुधीर अध्यक्ष व दिवाकर दुबे बने प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): कस्बे के जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्ण नगर परिसर स्थित शिक्षक सदन में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णदेव दुबे की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से सुधीर कुमार सिंह को अध्यक्ष व दिवाकर दुबे को महामंत्री चुना गया। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविद यादव, उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, अनिल सिंह व सुरेंद्र यादव, संयुक्त मंत्री रमाशंकर सरोज, कोषाध्यक्ष बजरंग बहादुर गुप्त, संगठन मंत्री रवि कुमार प्रजापति, गुरुदयाल सिंह, दिनेश चंद्र यादव, व सुनील मिश्र, प्रचार मंत्री विपुल पाल, रमाकांत चौरसिया, सत्य प्रकाश दुबे व कमलेश भारती तथा आडिटर मनोज यादव बनाए गए। इसके पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविद शुक्ल ने कहा कि संगठन में ताकत होती है। सदैव संगठित रहें तभी अपने हक व अधिकार को प्राप्त किया जा सकता है। 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर 21 सूत्रीय मांग को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। स्वागत भाषण वरिष्ठ शिक्षक अनिल पांडेय व संचालन उमेश चंद्र दुबे ने किया।

chat bot
आपका साथी