संचारी रोग नियंत्रण को लेकर छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए प्राथमिक विद्यालय भिखार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:06 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:06 PM (IST)
संचारी रोग नियंत्रण को लेकर छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान
संचारी रोग नियंत्रण को लेकर छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान

जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर): संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर कला के छात्रों ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली। इसमें बीमारी को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सुजानगंज विकास खंड के उक्त विद्यालय के छात्रों ने गांव-गांव, घर- घर जाकर ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों को रोगों से कैसे बचे और क्या सावधानियां बरतें इसकी जानकारी दी। छात्रों ने तख्तियों पर बचाव के स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रैली विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवरतन भारती, सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव, शिक्षामित्र शैलेश कुमार पाल के नेतृत्व में निकली।

chat bot
आपका साथी