सेवा भारती ने शुरू किया भोजन पैकेट का वितरण
जौनपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुशांगिक संगठन सेवा भारती के बैनर
जागरण संवाददाता, जौनपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुशांगिक संगठन सेवा भारती के बैनर तले समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह सौजन्य से नगर के परमानतपुर शास्त्रीनगर में शनिवार को किचन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान 600 लंच पैकेट तैयार करके असहायों व जरूरतमंदों में वितरण किया गया। इसके अलावा विहिप ने गुलाबी देवी इंटर कालेज कन्हईपुर में राम रसोई का शुभारंभ कर भोजन का वितरण किया।
सेवा भारती के तत्वाधान में शास्त्रीनगर में बने रसोई का उद्घाटन करने के बाद काशी प्रांत के आरएसएस के प्रांत कार्यवाहक मुरली पाल ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा संघ का उद्देश्य है। जौनपुर सहित काशी प्रांत के सभी जनपदों में संघ के आनुशांगिक संगठन सेवा भारती, भारत विकास परिषद, विश्व हिदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कुटुंब प्रबोधन टाइम व आरोग्य भारती के कार्यकर्ताओं की टोली विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य में हाथ बटा रही है। इस मौके पर नगर कार्यवाह रजनीश, सेवा प्रमुख राजीव सिंह, रविद्र कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, प्रेमचंद शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, बबलू दुबे, मुन्ना सिंह, सुनील यादव, मिथिलेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। आभार शिवा सिंह ने व्यक्त किया। विहिप ने शनिवार को गुलाबी देवी इंटर कालेज कन्हईपुर में राम रसोई का शुभारंभ कर भोजन वितरण का कार्य शुरू किया।