सपाजनों ने मनाई पं. जनेश्वर मिश्र की जयंती

जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में बुधवार को स्व.पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:16 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:16 PM (IST)
सपाजनों ने मनाई पं. जनेश्वर मिश्र की जयंती
सपाजनों ने मनाई पं. जनेश्वर मिश्र की जयंती

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में बुधवार को पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। श्री यादव ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से पहचाने जाने वाले जनेश्वर मिश्र अपने छात्र जीवन से ही समाजवादी आंदोलन से जुड़ गए थे। अपना पूरा जीवन समाजवादी संघर्षों और कार्यक्रमों को आगे ले जाने का कार्य करते रहे। कई बार आंदोलनों के दौरान जेल भी जाना पड़ा परंतु अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। देश की सर्वोच्च पंचायत में रहते हुए मंत्री के पद पर भी पूरी जिम्मेदारी के साथ देश की सेवा करते रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, श्रवण जायसवाल, जयहिद यादव, चंद्र प्रकाश मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किया। जहां शहनवाज खान, राहुल त्रिपाठी, आरिफ हबीब, जय प्रकाश यादव, प्रवीण यादव, हीरा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

chat bot
आपका साथी