गांधी प्रतिमा के समक्ष सपा कार्यकर्ताओं ने रखा मौन व्रत

जागरण संवाददाता जौनपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गांधी जयंती के अवसर पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 07:53 PM (IST)
गांधी प्रतिमा के समक्ष सपा कार्यकर्ताओं ने रखा मौन व्रत
गांधी प्रतिमा के समक्ष सपा कार्यकर्ताओं ने रखा मौन व्रत

जागरण संवाददाता, जौनपुर: राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गांधी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष दो घंटे का मौन व्रत रखा। प्रदेश में बढ़ रहीं घटनाएं, किसान बिल, ऐतिहासिक बेरोजगारी और सत्ता के विरुद्ध बोलने वाले समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष के कार्यकर्ताओं का दमन सहित कानून व्यवस्था का विरोध किया।

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया की भाषा असंवैधानिक है। भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता ने जो वादा जनता से किया था उसके विपरीत लगातार किसान, व्यापारी, छात्र, नौजवान का शोषण किया जा रहा है। आज मौन व्रत के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी की सरकार में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निर्माण जहां अभी तक अधूरा है, वहीं पूरे जनपद के गड्ढायुक्त सड़कों के कारण जनपदवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सत्ता व प्रशासन जनहित की समस्याओं के विपरीत जनता का शोषण करने में लगी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, जिला उपाध्यक्ष पप्पू रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, सुश्री पूनम मौर्या, राकेश मौर्य,संजय सरोज, मंजूरानी मौर्या, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, आरिफ हबीब, शाहनवाज खान शेखू, राहुल त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी