छोटे लोहिया की जयंती पर सपा ने निकाली साइकिल रैली

छोटे लोहिया समाजवादी नेता रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती पर गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। गांव-गांव जाकर सपाजनों ने सभा करने के साथ ही सरकार की खामियों को बताया। रैली की अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खां को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल में रखने अपराध व भ्रष्टाचार का बोलबाला नए कृषि कानून बेरोजगारी व आरक्षण पर संघी प्रहार के विरोध में यह रैली निकाली गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:22 PM (IST)
छोटे लोहिया की जयंती पर सपा ने निकाली साइकिल रैली
छोटे लोहिया की जयंती पर सपा ने निकाली साइकिल रैली

जागरण संवाददाता, जौनपुर : छोटे लोहिया समाजवादी नेता रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती पर गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। गांव-गांव जाकर सपाजनों ने सभा करने के साथ ही सरकार की खामियों को बताया। रैली की अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खां को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल में रखने, अपराध व भ्रष्टाचार का बोलबाला, नए कृषि कानून, बेरोजगारी व आरक्षण पर संघी प्रहार के विरोध में यह रैली निकाली गई है।

सिरकोनी क्षेत्र में सुरेंद्र यादव, अवधनाथ पाल, रत्नाकर चौबे, नवनीत यादव, जेपी पाल की अगुवाई में रैली निकाली गई। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के गौराबादशाहपुर में पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। इसमें मेवालाल यादव, धनंजय सिंह, तौफीक अहमद, रामा यादव, राकेश यादव आदि रहे। जलालपुर क्षेत्र में पूर्व सांसद तूफानी सरोज के नेतृत्व में पराऊगंज से रैली निकाली गई। पूर्व सांसद ने सरकार को जनविरोधी बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर इंदु प्रकाश सिंह, नूर आलम, अरुण यादव आदि थे। मुफ्तीगंज क्षेत्र में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए साइकिल रैली निकाली। यह खड़हर डगरा जाकर सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में संजय सरोज, रामनेत यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।

केराकत में कृष्ण जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल से नगर भ्रमण कर सपा का संदेश दिया। मुंगराबादशाहपुर नगर में भी समाजवादी पार्टी के लोगों ने साइकिल रैली निकाली। इस दौरान प्रदेश सरकार को हर मुद्दे पर विफल बताया। रैली में तमजीद असरफ, राहुल यादव, विशाल यादव, राममूरत सरोज, रामलाल पाल, फरहान आलम आदि मौजूद थे। सिकरारा क्षेत्र के मल्हनी विधानसभा में सपाजनों ने साइकिल रैली निकालकर महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न सहित कई अन्य मुद्दों पर सरकार का विरोध किया।

सीहीपुर गांव के पास जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, राजनाथ यादव, केशजीत यादव के साथ साइकिल रैली निकाली। रैली रीठी पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। रैली में विधानसभा इकाई अध्यक्ष सोचन राम विश्वकर्मा, रामधारी पाल, महाबीर यादव, हृदय नारायण यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि मौजूद रहे।

मल्हनी क्षेत्र के सिद्दीकपुर के गुलाबी देवी महाविद्यालय से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, तेज बहादुर मौर्य, शकील अहमद ने संयुक्त रूप से साइकिल रैली निकली। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सपा नेता अमित यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई। समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव के नेतृत्व में धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। खुटहन में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

सपा नेता जावेद सिद्दीकी के नेतृत्व में गांव भदेठी से सोंगर, मवई, बरंगी, छोटी मानी होते हुए मानिकलां तक रैली निकली।

महराजगंज क्षेत्र में पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे, पूर्व प्रमुख रमापति, जय सिंह यादव के साथ अन्य पदाधिकारियों ने रैली निकाली। मछलीशहर क्षेत्र के विधायक जगदीश सोनकर के नेतृत्व में नगर के चुंगी चौराहे कार्यालय से बड़ेरी बाजार तक साइकिल रैली निकाली गई। उनके साथ ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव, सूर्यभान यादव, पंधारीलाल यादव, अमर बहादुर यादव, रईस अहमद, कौशर रब्बानी आदि मौजूद रहे। सुजानगंज बाजार से निकली रैली सकापुर उमरपुर बर्जी होते हुए मधुपुर पहुंचकर सभा में तब्दील हुई। अध्यक्षता राजमूर्ति सरोज और संचालन शिव प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। मड़ियाहूं क्षेत्र में पूर्व विधायक श्रद्धा यादव के नेतृत्व में सपाजनों ने शिवपुर बाईपास से सुदनीपुर तक रैली निकाली। इस दौरान राणा पुष्पेश यादव, अत्ताउल्लाह खान, ईशा फारुकी, मंजूर हसन, महेंद्र यादव, कपिल यादव, राकेश मौर्य आदि उपस्थित थे।

शाहगंज क्षेत्र में विधायक शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के एराकियाना मोहल्ले से साइकिल रैली निकाली। विधायक ने सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। इस मौके पर अरशद अंसारी, अफरोज खान, गामा यादव, देवेंद्र कुमार साहू, विनोद यादव, जैगंम अब्बास आदि मौजूद रहे। नहीं हुआ कोविड गाइडलाइन पालन

जौनपुर : समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं होते दिखा। मास्क व शारीरिक दूरी को दरकिनार करके सपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसके साथ ही जगह-जगह सभा की।

chat bot
आपका साथी