सपा किसान ट्रैक्टर यात्रा पुलिस के लिए बनी सिरदर्द

जागरण संवाददाता जौनपुर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:37 PM (IST)
सपा किसान ट्रैक्टर यात्रा पुलिस के लिए बनी सिरदर्द
सपा किसान ट्रैक्टर यात्रा पुलिस के लिए बनी सिरदर्द

जागरण संवाददाता, जौनपुर: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में धरनारत किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर यात्रा पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है। पुलिस ऐसे किसानों का आंकड़ा जुटा रही है, जिनके पास ट्रैक्टर है। ऐसे किसानों की गतिविधियों पर पैनी नजर भी रखे हुए है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ सपाजन किसान ट्रैक्टर यात्रा सफल बनाने की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।

रविवार को जिले के अधिकतर थानों की पुलिस ने ऐसे किसानों की सूची तैयार कर ली जिनके पास निजी ट्रैक्टर हैं। प्रमुख स्थानों पर जहां से किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाल सकते हैं, वहां पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। खुफिया तंत्र को जिम्मा दिया गया है कि वे किसानों की नब्ज टटोलें। यदि कोई ट्रैक्टर यात्रा में शामिल होने वाला हो तो उसे समझाएं। साथ ही इनपुट उच्चाधिकारियों को दें।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा इकाई की बैठक कोइरीडीहा बाजार के एक स्कूल परिसर में अध्यक्ष गजराज यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान ट्रैक्टर यात्रा सफल बनाने की रणनीति तय की गई। सदर प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हितों के खिलाफ है। इसे निरस्त कराने को हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। सपा नेता पूनम मौर्या ने कहा कि सरकार को किसानों का अहित करने नहीं दिया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. जितेंद्र यादव ने कहा कृषि संबंधित काले कानूनों को सरकार को वापस लेना ही होगा। गणतंत्र दिवस पर भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। इसकी सफलता को बूथ, सेक्टर व ब्लाक प्रभारियों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, साहब लाल गौतम, वीरेंद्र यादव, अशोक यादव, दारा सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव रियाज आलम किया।

chat bot
आपका साथी