अब तक 111 तालाबों की खोदाई का काम पूरा

जागरण संवाददाता, जौनपुर : दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए जल संरक्षण अभियान का सार्थक परिणाम स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Jul 2018 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 11 Jul 2018 11:49 PM (IST)
अब तक 111 तालाबों की खोदाई का काम पूरा
अब तक 111 तालाबों की खोदाई का काम पूरा

जागरण संवाददाता, जौनपुर : दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए जल संरक्षण अभियान का सार्थक परिणाम सामने आने लगा है। आज की तारीख में 385 तालाबों की तस्वीर बदलने लगी है। इनमें 111 ऐसे तालाब भी शामिल हैं, जिनकी खोदाई का काम पूरा हो चुका है, जबकि 274 पर तेजी से खोदाई का काम किया जा रहा है। इन्हें शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इस काम की अधिकारी खुद मानीट¨रग कर रहे हैं।

सामाजिक सात सरोकार को लेकर आवाज बुलंद करने की भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रहे दैनिक जागरण ने समाचारीय अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का जिम्मा उठाया है। जागरण के जल संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी ने मनरेगा से 385 तालाबों की खोदाई कराने का निर्णय लिया। इसमें 101 तालाबों की खोदाई का काम जागरण की खबरों से प्रभावित होने के बाद शामिल किया गया है। इन तालाबों की निर्धारित अवधि में खोदाई का कार्य कराने के लिए जिम्मेदारों पर उच्चाधिकारी दबाव बना रहे हैं, ताकि बारिश के पानी से ही इन जलाशयों को पानी से लबालब भरा जा सके। इसके लिए अधिकारी भी लगातार मानीट¨रग कर रहे हैं। श्रमिकों की दिक्कतों के बावजूद जागरण द्वारा चलाए जा रहे जल संचयन के इस अभियान को लेकर प्रधानों ने भी रुचि दिखाई। नतीजतन 111 तालाबों की खोदाई का कार्य पूरा हो चुका है। उपायुक्त श्रम रोजगार कमलेश कुमार सोनी ने बताया कि 274 तालाब की खोदाई चल रही है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

तालाबों की प्रगति पर एक नजर

ब्लाक-तालाब-पूर्ण-प्रगति पर

बदलापुर- 19-16-3

बक्शा- 13-3-10

बरसठी-19-3-16

धर्मापुर-7-4-16

डोभी-17-7-10

करंजाकला-17-0-17

केराकत-12-4-8

खुटहन-21-8-13

मछलीशहर-27-4-23

महराजगंज-14-4-10

मड़ियाहूं-32-6-26

मुफ्तीगंज-15-3-12

मुंगराबादशाहपुर-17-0-17

रामनगर-15-2-13

रामपुर-29-5-24

शाहगंज-31-20-11

सिकरारा-8-2-6

सुइथाकलां-17-7-10

सुजानगंज-20-4-16

chat bot
आपका साथी