जज कालोनी परिसर में बनेंगे छह ट्रांजिट हास्टल

जज कालोनी परिसर में न्यायाधीशों के लिए छह सूट के ट्रांजिट हास्टल तैयार किए जाएंगे। पंचायत चुनाव के कारण इसका अभी टेंडर नहीं हो सका है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:32 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:32 PM (IST)
जज कालोनी परिसर में बनेंगे छह ट्रांजिट हास्टल
जज कालोनी परिसर में बनेंगे छह ट्रांजिट हास्टल

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जज कालोनी परिसर में न्यायाधीशों के लिए छह सूट के ट्रांजिट हास्टल तैयार किए जाएंगे। पंचायत चुनाव के कारण इसका अभी टेंडर नहीं हो सका है। यह तीन मई के बाद कराया जाएगा। कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस की तरफ से निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। यह थ्री बीएचके फ्लैट 4.25 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इसको एक साल के अंदर निर्माण कराकर देना होगा। यह निर्माण कार्य विभागीय फंड से कराया जा रहा है।

जिले में न्यायाधीशों के आवास की समस्या को देखते हुए जज कालोनी परिसर में टाइप फाइव के छह सूट के फ्लैट बनाए जाएंगे। इसमें तीन कमरे, लैट्रिन, बाथरूम, लाबी, बालकनी होगा। इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। इसका बजट बनाकर शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजा गया था। जिस पर अभी मार्च में मंजूरी प्राप्त हो गई है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण इसका टेंडर नहीं आमंत्रित किया जा सका है। ऐसे में चुनाव खत्म होने के बाद टेंडर कराया जाएगा। टेंडर होने के एक साल के अंदर ठेकेदार को काम पूरा करके देना होगा। बोले जिम्मेदार..

इस बाबत सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक एमएम यादव ने कहा कि जज कालोनी आवासीय परिसर में छह सूट का ट्रांजिट हास्टल का निर्माण किया जाना है। यह 4.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। कार्यदाई संस्था सीएनडीएम है।

chat bot
आपका साथी