भूमि विवाद को लेकर मारपीट में छह घायल, तीन गंभीर

आदमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उक्त गांव के पतिराज व जग नारायण के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:10 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर मारपीट में छह घायल, तीन गंभीर
भूमि विवाद को लेकर मारपीट में छह घायल, तीन गंभीर

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर) : आदमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उक्त गांव के पतिराज व जग नारायण के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि जग नारायण पक्ष के लाठी-डंडा से हमला कर देने से दूसरे पक्ष के पतिराज, धनदेई, पिकी, प्रमोद, सुधा व रोहित घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी