जलाभिषेक व पूजन को शिवालयों में पहुंचे शिव भक्त, गूंजा हर-हर महादेव

सावन माह के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ शिवालयों में पहुंची। भक्तों ने देवाधिदेव महादेव को भांग धतूर बेलपत्र माला-फूल दूध व जल अर्पित किया। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से शिवालय गूंज उठे। त्रिलोचन महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:46 PM (IST)
जलाभिषेक व पूजन को शिवालयों में पहुंचे शिव भक्त, गूंजा हर-हर महादेव
जलाभिषेक व पूजन को शिवालयों में पहुंचे शिव भक्त, गूंजा हर-हर महादेव

जागरण संवाददाता, जौनपुर : सावन माह के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ शिवालयों में पहुंची। भक्तों ने देवाधिदेव महादेव को भांग, धतूर, बेलपत्र, माला-फूल, दूध व जल अर्पित किया। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से शिवालय गूंज उठे। त्रिलोचन महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। सुरक्षा के लिए प्रमुख शिव मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर प्रमुख शिवालयों में सतर्कता दिखी। शाम को व्रती महिलाओं ने मंदिर में पहुंचकर भजन-कीर्तन के साथ ही बाबा की आरती की।

नगर के गोमती नदी के किनारे शिवालाघाट, गोकुल घाट, गूलर घाट, हनुमान घाट, अचला देवी घाट के अलावा बारी नाथ मठ, पांचों शिवाला, जागेश्वर नाथ, कोतवाली मंदिर, मैहर देवी शक्ति पीठ स्थित शंकर मंदिर, काली माता मंदिर सिटी स्टेशन में दिनभर जलाभिषेक व पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। धर्मापुर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। त्रिलोचन महादेव शिव मंदिर का भोर में करीब साढ़े तीन बजे कपाट खुला। इसके बाद बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने वालों की कतार लग गई।

मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि महिलाओं और पुरुषों ने अलग-अलग कतारबद्ध होकर दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। सुजानगंज क्षेत्र के गौरी शंकर धाम, चारों धाम मंदिर गोल्हनामऊ, धर्मनगर भीलमपुर, शिव मंदिर भिखारीपुर, ताड़केश्वर मंदिर तारपट्टी, शिव मंदिर सुल्तानपुर, बसरहीं नाथ, सीतामाता धाम सरायभोगी आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक किया।

मंदिर समिति के प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी भी पूरी तरह मेले पर निगाह रखे रहे। नौपेड़वा क्षेत्र के ऐतिहासिक साईंनाथ महादेव मंदिर पर भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। साढ़े तीन बजे भोर में शुरू हुआ दर्शन पूरे दिनभर चला। कोरोना महामारी के कारण शासन के निर्देशों के चलते मंदिर पर मेले का आयोजन व दुकानें नही रही।

बदलापुर के प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इसके अलावा चौरेश्वरनाथ धाम छंगापुर, दूधनाथ मंदिर दुगौलीखुर्द, कवंचलनाथ मंदिर दाउदपुर आदि में भी जलाभिषेक को भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मछलीशहर क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों लंबी कतार लग गई। सुरक्षा की ²ष्टि से प्रमुख मंदिरों में पुलिस तैनात रही।

chat bot
आपका साथी