शाहगंज नगर पालिका ओडीएफ प्लस घोषित

स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने जिले की नौ नगर निकायों की जांच किया है। इस दौरान उनके द्वारा सामुदायिक सार्वजनिक शौचालयों खुले में शौचमुक्त की जांच की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:14 PM (IST)
शाहगंज नगर पालिका ओडीएफ प्लस घोषित
शाहगंज नगर पालिका ओडीएफ प्लस घोषित

जागरण संवाददाता, जौनपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने जिले की नौ नगर निकायों की जांच किया है। इस दौरान उनके द्वारा सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालयों, खुले में शौचमुक्त की जांच की गई थी। जिसको लेकर परिणाम जारी हुआ, इसमें शाहगंज नगर पालिका, मछलीशहर व बदलापुर नगर पंचायत को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया। वहीं जौनपुर व मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका इसमें फेल साबित हुआ।

शाहगंज नगर पालिका की आबादी 26 हजार 556 है। यहां पर कुल 25 वार्ड हैं। सामुदायिक शौचालयों की संख्या पांच, सार्वजनिक शौचालयों की संख्या सात, सबसे अच्छे शौचालय दो है। पांच शौचालयों का निरीक्षण किया गया, इसमें दो साफ मिले, दो उत्कृष्ट व एक प्रेरणादायी रहे। यहां पर स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने 21 जनवरी 2020 को जांच किया था। इसके अलावा नगर पंचायत केराकत, खेतासराय, मड़ियाहूं, जफराबाद का परिणाम अभी नहीं प्राप्त हुआ है। ओडीएफ प्लस में शामिल होने वाले निकायों के अधिशासी अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शाहगंज ईओ दिनेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत का प्रयास है, जिसके चलते नगर पंचायत ओडीएफ प्लस में शामिल हुआ। इसमें खुले में शौचामुक्त की जांच हुई। इसमें अलावा शौचालयों में हवा, पानी, बिजली, सेप्टिक टैंक, साफ-सफाई, देखरेख करने वाले कर्मचारी आदि बिदुओं की जांच हुई थी।

chat bot
आपका साथी