सेवामित्र एप देगा हुनरमंदों को काम, घटेगी बेरोजगारी

जौनपुर बगैर काम-धंधा के घूम रहे हुनरमंद बेरोजगारों के लिए खुशखबर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:40 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:40 PM (IST)
सेवामित्र एप देगा हुनरमंदों को काम, घटेगी बेरोजगारी
सेवामित्र एप देगा हुनरमंदों को काम, घटेगी बेरोजगारी

जागरण संवाददाता, जौनपुर : बगैर काम-धंधा के घूम रहे हुनरमंद बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। सरकार की तरफ से सेवामित्र पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इसके तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर काम की तलाश करने वाले बढ़ई, नाई, पेंटर, बिजली मिस्त्री, इलेक्ट्रानिक मिस्त्री, मजदूर, राजगीर आदि का पोर्टल पर नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बुलाकर काम पर लगाया जा सके। इसके साथ ही संस्थानों को भी पंजीकृत किया जाएगा, जिससे उनके यहां भी फोन करने पर वह अपनी सर्विस दे सकें। प्रशिक्षित युवा बेरोजगारों के रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी जिला सेवा योजन विभाग को दी गई है।

जनपद में 15 से 20 हजार ऐसे हुनरमंद व्यक्ति हैं जो तकनीकी रूप से दक्ष हैं। इसमें प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, राज मिस्त्री, बिजली मिस्त्री शामिल हैं। इनके लिए शासन सेवामित्र एप बना रहा है। इसके जिले में हुनरमंद व मजदूरों का आंकड़ा जुटाकर पोर्टल पर नाम फीड कराने की तैयारी चल रही है। इसके तहत सेवायोजन विभाग को जिम्मेदारी मिली है। विभाग ने प्रचार-प्रसार कर ऐसे तकनीकी रूप से दक्ष श्रमिकों से आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन विभाग की वेबसाइट या कार्यालय में मौजूद है। इसे भरकर वह जमा करेंगे। फाइल विभाग के पास रहेगी और विभाग पूरी जानकारी शासन को देगा। यह एक प्लेटफार्म है जिसके जरिए श्रमिक को लोग खुद काल करेंगे और बुलाएंगे। श्रमिक विभाग में आवेदन करेंगे। इसके लिए उन्हें एक शपथ पत्र व पुलिस वेरिफिकेशन का पत्र देना होगा। एप में यह जानकारी भरी जाएगी। जब भी किसी को जिस विधा के जानकार की जरूरत होगी वह उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

-राजीव सिंह, जिला सेवा योजन अधिकारी।

chat bot
आपका साथी