एसडीएम ने बसुहीं नदी के कचरे को कराया साफ

स्थानीय क्षेत्र के बंधवा बाजार के पश्चिम से होकर गुजरने वाली बसुही नदी पर बने पुल के नीचे कचरा से नदी का बहाव नहीं हो पा रहा था। इससे दर्जनों गांवों में फैले पानी से बाढ़ की स्थिति बन गई। सूचना पर एसडीएम मछलीशहर राजेश कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिया के नीचे फंसे कचरे को साफ कराया। इसके बाद पानी का बहाव शुरू हो सका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:10 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:10 PM (IST)
एसडीएम ने बसुहीं नदी के कचरे को कराया साफ
एसडीएम ने बसुहीं नदी के कचरे को कराया साफ

जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर) : स्थानीय क्षेत्र के बंधवा बाजार के पश्चिम से होकर गुजरने वाली बसुही नदी पर बने पुल के नीचे कचरा से नदी का बहाव नहीं हो पा रहा था। इससे दर्जनों गांवों में फैले पानी से बाढ़ की स्थिति बन गई। सूचना पर एसडीएम मछलीशहर राजेश कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिया के नीचे फंसे कचरे को साफ कराया। इसके बाद पानी का बहाव शुरू हो सका।

जंघई मछलीशहर मार्ग पर स्थित बंधवा के पास बसुही नदी पर बने पुल से कचरे के चलते पानी का बहाव बंद हो गया। जिसके चलते नदी के किनारे बसे गांव बामी, कठार, भटेवरा, महापुर, नरसिंहपुर, भुसौला, ऊंचडीह, टिकरा सहित सहनी गांवों में बरसात के पानी से बाढ़ की स्थिति बन गई। मंडल महामंत्री भाजपा महेश कुमार तिवारी व शैलेष गिरी ने एसडीएम मछलीशहर को समस्या से अवगत कराया।

जिसे गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर पुलिया में फंसे कचरे को साफ कराया। जिससे पानी तीव्र गति से पास होने लगा। पूर्व जिलाधिकारी अरविद मलप्पा बंगारी ने कुछ वर्ष पहले बरसात के दिनों में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया था। बंधवा पुल के कारण जलभराव की इस समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया।

इसके बाद उनका तबादला हो गया, जिसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इस बाबत बामी की प्रधान सरोज सिंह ने बताया कि प्रशासन की उदासीनता के चलते उनका गांव इन समस्याओं से जूझ रहा है।

chat bot
आपका साथी