स्कूल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम का आयोजन

जागरण संवाददाता मुफ्तीगंज (जौनपुर) डाक्टर राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में शनिवा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:19 PM (IST)
स्कूल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम का आयोजन
स्कूल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम का आयोजन

जागरण संवाददाता, मुफ्तीगंज (जौनपुर): डाक्टर राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में शनिवार की स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान मेंटल स्कूल हेल्थ प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें मनोचिकित्सक डाक्टर विकास कुमार सिंह से कालेज के छात्र छात्राओं ने मनोरोग संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। मनोचिकित्सक ने उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मनोरोग से उबरने तथा इससे होने वाली विकृतियों के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर जय प्रकाश पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डाक्टर सूर्योदय भट्टाचार्य ने किया। इस अवसर पर डाक्टर अजीत कुमार मिश्र, डाक्टर उमा यादव, डाक्टर प्रतिमा सिंह सहित समस्त कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में प्राचार्य डाक्टर प्रकाश पाठक ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी