तिरंगा यात्रा से पूर्व शहीदों को नमन

जागरण संवाददाता नौपेड़वा (जौनपुर) बक्शा विकास खंड के लखनीपुर गांव स्थित डा. भीमराव आंबेड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:52 PM (IST)
तिरंगा यात्रा से पूर्व शहीदों को नमन
तिरंगा यात्रा से पूर्व शहीदों को नमन

जागरण संवाददाता, नौपेड़वा (जौनपुर): बक्शा विकास खंड के लखनीपुर गांव स्थित डा. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल से सोमवार की शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति अमृत महोत्सव बक्शा की ओर से निकली यात्रा नौपेड़वा बाजार मई मोड़ पर संपन्न हुई।

यात्रा से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, विचार संघ प्रमुख शैलेंद्र पांडेय आदि ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के प्रति अपनी जान की बाजी लगाकर अपनी प्राणों की बाजी लगाने वाले शहीदों को नमन किया गया। तिरंगा यात्रा में जुटे सैकड़ों लोगों ने देश की आन, बान व शान राष्ट्रीय ध्वज को हाथों में लिए हुए चल रहे थे।

पूरा क्षेत्र भारत माता की जय उदघोष से गुंजायमान रहा। यात्रा समापन पर पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को जागरूक करना है। इस दौरान जितेंद्र मिश्र, ओमप्रकाश सिंह मुन्ना, सूर्यप्रकाश चौबे, अरुण उपाध्याय, शैलेंद्र दुबे, प्रबुद्ध दुबे, जितेंद्र माली, डब्लू उपाध्याय, जयप्रकाश गुप्त सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी