सफाई कर्मचारी संघ ने सीडीओ पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक शनिवार को कृषि भवन परिसर में अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि मुख्य विकास अधिकारी शासनादेश के विपरीत बिना मोबाइल फोन उपलब्ध कराए आनलाइन उपस्थिति के लिए ऐप डाउनलोड करने की धमकी दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:12 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:12 PM (IST)
सफाई कर्मचारी संघ ने सीडीओ पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
सफाई कर्मचारी संघ ने सीडीओ पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

जागरण संवाददाता, जौनपुर : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक शनिवार को कृषि भवन परिसर में अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि मुख्य विकास अधिकारी शासनादेश के विपरीत बिना मोबाइल फोन उपलब्ध कराए आनलाइन उपस्थिति के लिए ऐप डाउनलोड करने की धमकी दे रहे हैं। विरोध करने पर द्वेष भाव से स्थानांतरण कर रहे हैं। उत्पीड़न की यह कार्रवाई बंद नहीं हुई तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संचालन जिला मंत्री शिव कुमार यादव ने किया। बैठक में हीरालाल भारती, राम आसरे यादव, अनिल यादव, शम्स तबरेज खान, अरविद यादव, मदनचंद यादव, वीके शर्मा, दिवाकर गौतम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी