शिक्षण संस्थान चलाना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा : महेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) शिक्षण संस्थान चलाना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा होती है। यह बा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:03 PM (IST)
शिक्षण संस्थान चलाना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा : महेंद्र सिंह
शिक्षण संस्थान चलाना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा : महेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): शिक्षण संस्थान चलाना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा होती है। यह बातें सोमवार को प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने सिद्धीकपुर स्थित मां दुर्गाजी विद्यालय परिसर में आयोजित अपने स्वागत समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि यही बच्चे कल देश के भविष्य भविष्य निर्माता बनेंगे। अच्छी शिक्षा से ही समाज व देश का विकास होगा। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें और उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा दें, ताकि उनकी मेहनत समाज व देश के काम आ सके। विद्यालय प्रबंधक डाक्टर सूर्य प्रकाश सिंह, प्रिसिपल डाक्टर अशोक सिंह, उप प्रबंधक सूर्यांश सिंह समेत विद्यालय के शिक्षकों ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जफराबाद विधायक डाक्टर हरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, डिप्टी सीएम के पीआरओ प्रवीण मिश्र, विनय सिंह, पाणिनि सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी