स्वस्थ होकर 48 लौटे घर, 149 मिले नए पॉजिटिव

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वस्थ होकर हंसी-खुशी घर लौटने वालों का आंकड़ा भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोविड अस्पतालों से 4

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:08 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:04 AM (IST)
स्वस्थ होकर 48 लौटे घर, 149 मिले नए पॉजिटिव
स्वस्थ होकर 48 लौटे घर, 149 मिले नए पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, जौनपुर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वस्थ होकर हंसी-खुशी घर लौटने वालों का आंकड़ा भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोविड अस्पतालों से 48 की छुट्टी की गई वहीं 149 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 2285 हो गई है। इनमें 1077 सक्रिय मरीज व 1175 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 33 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

जलालपुर में कैंप लगाकर एंटीजन किट हुई जांच में थाने के एक एसआइ व असबरनपुर गांव के चार लोग पाजिटिव मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल भेजा गया है। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी सहित रेल कर्मियों का एंटीजन रैपिड किट से कुल 52 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें आरपीएफ का एक जवान व दो रेलकर्मी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पर 73 लोगों का परीक्षण किया गया था। जिनमें उसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। सीएचसी बदलापुर परिसर में किट से 61 लोगों की जांच की गयी। जिसमें मां-बेटे सहित तीन की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। खुटहन थाने पर तैनात एक सिपाही की रिपोर्ट रविवार की देरशाम रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद थाना गेट पर बैरिकेडिग लगाकर अंदर प्रवेश को रोक दिया है।

-

सुरक्षा कवच के बिना मरीजों की जांच का फरमान, सहमे चिकित्सक

जौनपुर: जनपद में कोरोना पाजिटिव मिलने वाले मरीजों की 30 मिनट में जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद ही मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति मिलेगी। उच्चाधिकारियों का इस फरमान से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी सहम गए हैं। उनका आरोप है कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जांच के लिए पीपीई किट, मास्क समेत अन्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि घर पर पाजिटिव मरीजों की जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। असुरक्षित रहकर उपचार करने में ही संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ रही है। बिना सुरक्षा कवच के जांच करना खतरे से खाली नहीं होगा। जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दिए तो स्थिति खतरनाक हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी