पं. दीनदयाल के सपनों को साकार करने का संकल्प

जनसंघ के संस्थापक सदस्य व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य केंद्र व प्रदेश की मोदी-योगी सरकार कर रही है। उक्त बातें शुक्रवार को अढ़नपुर गांव स्थित बूथ संख्या 91 पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:42 PM (IST)
पं. दीनदयाल के सपनों को साकार करने का संकल्प
पं. दीनदयाल के सपनों को साकार करने का संकल्प

जागरण संवाददाता, सरपतहां (जौनपुर) : जनसंघ के संस्थापक सदस्य व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य केंद्र व प्रदेश की मोदी-योगी सरकार कर रही है। उक्त बातें शुक्रवार को अढ़नपुर गांव स्थित बूथ संख्या 91 पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति ने कही।

उन्होंने कहा कि पंडितजी जीवन भर एकात्ममानव दर्शन तथा अंत्योदय जैसी सोच को साकार करने के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवनकाल में एक बार जौनपुर की सीट से भी उपचुनाव लड़ा, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। इस दौरान राकेश तिवारी, अनिल सिंह, दिवाकर गिरी, भोलू सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन विपिन तिवारी ने किया।

chat bot
आपका साथी