यातायात नियमों के पालन से बचेगी जान

बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर में यातायात माह के तहत मंगलवार को छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने की वजह से वाहन चालक किस तरह दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस दौरान अभिभावकों से भी यह आह्वान किया गया कि वह वाहन चलाने से पूर्व अपने बच्चों को हैलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 07:04 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:22 PM (IST)
यातायात नियमों के पालन से बचेगी जान
यातायात नियमों के पालन से बचेगी जान

जागरण संवाददाता, जलालपुर (जौनपुर): बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर में यातायात माह के तहत मंगलवार को छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने की वजह से वाहन चालक किस तरह दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस दौरान अभिभावकों से भी यह आह्वान किया गया कि वह वाहन चलाने से पूर्व अपने बच्चों को हैलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें। इंसपेक्टर देवतानंद ¨सह ने कहा कि लाइसेंस के बिना वाहन चलाना कानूनन अपराध है। प्रधानाचार्य डा. शैलेन्द्र कुमार ¨सह ने कहा कि सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में कई लोगों की जान जा रही है। ऐसे में जागरूकता से हादसे रोके जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफर के लिहाज शहर की सड़कें सुरक्षित नहीं रह गई हैं। ऐसे में यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। जागरण की ओर से चलाए गए सात दिवसीय अभियान में सुरक्षित सफर को लेकर सिलसिलेवार खबरों के प्रकाशन के बाद वाहन चालकों में काफी जागरुकता आई है। जयप्रकाश ¨सह व सुरेंद्र रघुवंशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। विनय ¨सह, गप्पूराम, राम¨सह, चन्द्रमणि यादव, धर्मेंद्र ¨सह, मनीष विक्रम, अनिल शर्मा, कृष्णपाल ¨सह समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी