रामजी अध्यक्ष व डा.स्वतंत्र महामंत्री निर्वाचित

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव बुधवार को प्रशासनिक भवन में संपंन्न हुआ। इस दौरान रामजी सिंह को अध्यक्ष डा.स्वतंत्र कुमार को महामंत्री चुना गया। वहीं रामजस मिश्र उपाध्यक्ष तो बिहारी लाल गुप्ता संयुक्त मंत्री चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर कपिल त्यागी के अकेले होने पर उनको निर्विरोध चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:03 AM (IST)
रामजी अध्यक्ष व डा.स्वतंत्र महामंत्री निर्वाचित
रामजी अध्यक्ष व डा.स्वतंत्र महामंत्री निर्वाचित

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव बुधवार को प्रशासनिक भवन में संपन्न हुआ। इस दौरान रामजी सिंह को अध्यक्ष, डा. स्वतंत्र कुमार को महामंत्री चुना गया। वहीं रामजस मिश्र उपाध्यक्ष तो बिहारी लाल गुप्ता संयुक्त मंत्री चुने गये। कोषाध्यक्ष पद पर कपिल त्यागी के अकेले होने पर उनको निर्विरोध चुना गया।

अध्यक्ष पद के चुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में थे, इसमें रामजी सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी अमलदार यादव को 92 मतों से पराजित किया तो उपाध्यक्ष पद पर रामजस मिश्रा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धीरज कुमार मिश्रा को 68 वोटों से हराया। वहीं महामंत्री पद पर डा.स्वतंत्र कुमार ने प्रतिद्वंद्वी राम सेवक यादव को 29 वोटों से मात दिया। इसके अलावा 11 पदों पर दिलगीर हसन, मनु मिश्रा, लालचंद्र यादव, ऋषि रघुवंशी, शमशाद अली, सुनील कुमार सिंह, चंदन यादव, अखिलेश कुमार यादव, रामनाथ राम, अखिलेश कुमार शुक्ला, शिवशंकर सोलंकी को सदस्य चुना गया।

मतदान सुबह आठ से दो बजे के बीच हुआ। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई जो देर शाम आ गया। 17 पदों के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में 407 कर्मचारी मतदाताओं में से 376 ने मतदान का प्रयोग किया। पिछली बार के हंगामे को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस रही। चुनाव अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी डा.शैलेश कुमार, सहयोग में प्रो.राम नारायण, डा.सुरजीत यादव, डा.सुनील कुमार, डा.अनुराग मिश्रा, डा.मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे। पड़े मतों की स्थिति

अध्यक्ष पद के लिए रामजी सिंह को 234, अमलदार यादव को 142, उपाध्यक्ष पद के लिए रामजस मिश्र को 214, धीरज कुमार श्रीवास्तव को 146, महामंत्री पद पर डा.स्वतंत्र कुमार को 150, रामसेवक यादव को 121, चंद्रप्रकाश सिंह को 93 मत मिले। संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए बिहारी लाल गुप्ता को 225, जैसलाल यादव को 136, सुरेश कुमार सिंह को 125, राकेश कुमार को 67 मत मिले।

chat bot
आपका साथी