रमाशंकर उपाध्याय का जीवन राष्ट्र के लिए रहा समर्पित: केशव मौर्य

जागरण संवाददाता नौपेड़वा (जौनपुर) प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रमाश्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:54 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:54 PM (IST)
रमाशंकर उपाध्याय का जीवन राष्ट्र के लिए रहा समर्पित: केशव मौर्य
रमाशंकर उपाध्याय का जीवन राष्ट्र के लिए रहा समर्पित: केशव मौर्य

जागरण संवाददाता, नौपेड़वा (जौनपुर): प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रमाशंकर उपाध्याय का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। 70 वर्ष तक संघ प्रचारक रहना अकल्पनीय है।

डिप्टी सीएम ने यह बातें शुक्रवार को बक्शा विकास खंड के सवंसा गांव निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहने वाले वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी स्व. उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण एवं श्रंद्धाजलि कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन के दौरान कही। उन्हें भी इस कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खामी के चलते वे नहीं आ सके। डिप्टी सीएम ने आयोजक संघ प्रचारक अशोक उपाध्याय व मौजूद संघ एवं भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही जौनपुर के कार्यक्रम में आने पर मूर्ति पर माल्यापर्ण करने जरूर आएंगे। इस दौरान उन्होंनें गांव में जाने वाली पिच सड़क का नाम स्व. रमाशंकर उपाध्याय के नाम करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान विश्व हिदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम मंदिर न्यास के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर हिदुस्तान के सम्मान का प्रतीक है। अगर संप्रभुता संपन्न स्वाभिमान से जिदा रहना है तो हमें अयोध्या में रामजन्म भूमि के पांच सौ साल के इतिहास को मानना होगा। उन्होंने कहा कि न्यास की मंशा है कि 2023 में रामलला अपने गर्भगृह में विराजें, जिससे भक्त व सर्वसमाज उनका दर्शन कर सकें। श्री राय ने सवंसा गांव में संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. रमाशंकर उपाध्याय के मूर्ति अनावरण के पूर्व उनसे जुड़े संस्मरण भी सुनाए।

अध्यक्षता कर रहें पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने कहा कि रमाशंकर का राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव जीवन के अंतिम समय में भी रहा। आयोजक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अशोक उपाध्याय एवं प्रमोद उपाध्याय ने आभार जताते हुए मंचासीन लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी