राजपूत समाज ने दिया सबसे अधिक त्याग व बलिदान: महेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता जौनपुर तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर हाल में रविवार को राजपूत सेवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 07:15 PM (IST)
राजपूत समाज ने दिया सबसे अधिक त्याग व बलिदान: महेंद्र सिंह
राजपूत समाज ने दिया सबसे अधिक त्याग व बलिदान: महेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता, जौनपुर: तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर हाल में रविवार को राजपूत सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस मौके पर समाज को गौरवान्वित करने वाले 13 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि राजपूत सम्मान के मान- सम्मान के लिए सभी को एक साथ जोड़कर चलना होगा। तभी भारत देश फिर से विश्व गुरु बनेगा। कहा कि राजपूतों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सबसे ज्यादा त्याग व बलिदान राजपूत समाज का है।

उन्होंने कहा कि आप भगवान सूर्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व भगवान श्रीकृष्ण के वंशज है। आप के ऊपर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। हिदी सिनेमा के ख्यात कलाकार सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राजपूत सेवा समिति को सिर्फ जौनपुर तक ही नही सीमित करें, बल्कि पूरे राष्ट्र में राजपूतों की पताका को फहराना है। अतिथियों ने देश- विदेश में राजपूत समाज का नाम गौरवान्वित करने वाले ख्यात कृषि वैज्ञानिक प्रो. कीर्ति सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र में डा. पीबी सिंह, प्रशासनिक सेवा में बद्री प्रसाद सिंह व गौरी शंकर सिंह, विधिक क्षेत्र में आरपी सिंह, शिक्षा के क्षेत्र में डा. रणजीत सिंह, समाजसेवा के क्षेत्र में ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रगतिशील किसान अशोक कुमार सिंह, महिला सशक्तीकरण के लिए डा. अंजू सिंह, युवा शक्ति हेतु आइएएस आकाश सिंह, पत्रकारिता के क्षेत्र में राजेन्द्र प्रसाद सिंह, लोककला के क्षेत्र में आल्हा सम्राट फौजदार सिंह व उरी में शहीद सैनिक राजेश सिंह के पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि वैज्ञानिक प्रो. कीर्ति सिंह व संचालन अजय सिंह ने किया। आभार दिनेश सिंह बब्बू ने जताया। जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिसू, अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह, डा. एनके सिंह, शशिमोहन सिंह क्षेम, रविद्र नारायण सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह, शशि सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी