तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

जागरण संवाददाता जौनपुर पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है। रविवार की रात तेज हवा के झोंकों के साथ झमाझम बारिश हुई। अंधड़ से कई स्थानों पर टिनशेड व छप्पर उड़ गए। तार व खंभों के टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वर्षा के कारण किसानों की खेतों में खड़ी व खलिहान में रखी गेहूं की फसल भींग गई। अरहर आम की फसल को भी क्षति हुई है। खाली खेतों में पर्याप्त नमी होने के कारण जुताई व पशुओं के चारा ढैंचा की बोआई हो जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Apr 2020 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2020 07:07 PM (IST)
तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश
तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

जागरण संवाददाता, जौनपुर: कोरोना संक्रमण के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है। रविवार की रात तेज हवा के झोंकों के साथ झमाझम बारिश हुई। अंधड़ से कई स्थानों पर टिनशेड व छप्पर उड़ गए। तार व खंभों के टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वर्षा के कारण किसानों की खेतों में खड़ी व खलिहान में रखी गेहूं की फसलें भींग गईं। अरहर व आम की फसल को भी भारी क्षति हुई है। हालांकि खाली खेतों में पर्याप्त नमी होने के कारण जोताई व पशुओं के चारा, ढैंचा की बोआई हो जाएगी।

बरईपार क्षेत्र में रात में पहले जोरदार आंधी और बाद में बरसात से जहां छप्पर उड़ गए वहीं किसानों का खेतों में फसलें भी भींग गई। आम के पेड़ों से टिकोरे जमीन पर गिर जाने से बागवानी करने वालों में भी चिता की लकीरें खिच गई हैं। दो दिन से शाम को तेज आंधी मध्य रात्रि में बरसात से किसान परेशान हैं। अच्छी बरसात हो जाने से कुछ किसान खेतों में ढैचा, बजरी आदि की बोआई भी कर दिये हैं। मौसम विज्ञानी डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रियता के कारण मौसम में यह परिवर्तन आया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस और वर्षा आठ एमएम से अधिक हुई। हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटे चलने की संभावना है। बताया कि मौसम की यह स्थिति एक मई तक बने रहने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी