विभाग में रिक्त पदों पर की जाए पदोन्नति

जागरण संवाददाता जौनपुर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कृ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:21 PM (IST)
विभाग में रिक्त पदों पर की जाए पदोन्नति
विभाग में रिक्त पदों पर की जाए पदोन्नति

जागरण संवाददाता, जौनपुर: अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कृषि प्राविधिक सहायकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मांग किया कि विभाग में ए व बी ग्रुप के रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाए। मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो छह अक्टूबर को लखनऊ में आंदोलन किया जाएगा।

प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति प्राविधिक सहायक कृषि वर्ग सी का न्यूनतम पे ग्रेड 4200 किया जाए तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक बी कर्मचारियों को पे ग्रेड 4800 किया जाए, पदोन्नति विभाग में रिक्त पद ग्रुप ए एवं ग्रुप बी के रिक्त पद पर तत्काल पदोन्नति की जाए, प्राविधिक सहायक ग्रुप सी का एक से 1000 रैंक तक शासन एवं प्रशासन के निर्देश पर मार्च 2021 से चल रही प्रक्रिया का तत्काल निस्तारण करते हुए डीपीसी करा कर त्वरित गति से ग्रुप बी में पदोन्नति की जाए, पूर्व की भाति वरिष्ठ प्राविधिक सहायकों को खंड विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति को 15 फीसद कोटा निर्धारित किया जाए, वर्तमान पद को सृजन करते हुए कैडर रिव्यू लागू किया जाए, अवशेष बीज निस्तारण हेतु नीति बनाया जाए। धरनासभा को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्त, प्रांतीय सहायक मंत्री डा. रमेश चंद्र यादव ने संबोधित किया। इस मौके पर मुकेश कुमार कन्नौजिया, अमित कुमार यादव, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, इंदल कुमार यादव, ललित मोहन यादव, गुरु प्रसाद मौर्य आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह व जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह संयुक्त रूप से किया द्य संचालन जिला मंत्री सकल नारायण पटेल ने किया।

chat bot
आपका साथी