शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शिक्षक पद पर की जाए पदोन्नति

जागरण संवाददाता जौनपुर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह के न

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:24 PM (IST)
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शिक्षक पद पर की जाए पदोन्नति
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शिक्षक पद पर की जाए पदोन्नति

जागरण संवाददाता, जौनपुर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से उपमुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षामंत्री को भेजा।

मांग की कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के शिक्षक पद पर पदोन्नति की जाए। मांगों में अवकाश नकदीकरण, प्रबंध समिति में भागीदारी, पदोन्नति के बाद 22 बी का लाभ, पुरानी पेंशन योजना की बहाली आदि है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार से कई चक्र वार्ता हो चुकी है, फिर भी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, जिसके कारण आज तक शासनादेश निर्गत नहीं हुआ। मजबूर होकर के कर्मचारियों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी। चेताया कि समय रहते यदि सरकार ने मांगों पर शासनादेश नहीं जारी होता है तो प्रदेश एवं जनपद के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। अब कर्मचारी किसी भी बहकावे में नहीं आने वाले हैं। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री साहब लाल यादव, कोषाध्यक्ष सुधेंदु सिंह, उपाध्यक्ष लाल बहादुर विश्वकर्मा, अजय कुमार सिंह, हृदय नारायण सिंह, अंबर कुमार सिंह, फूलचंद यादव, राजेंद्र यादव अमित सिंह, प्रेमचंद्र, रवींद्र नाथ सिंह, नीरज सिंह जमुनिया , लालजी यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी