स्टेशन की दशा सुधारने को आंदोलन की तैयारी

जरौना समेत अन्य रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की मांग पर आंदोलन की तैयारी की गई है। शुक्रवार को एक बार फिर जज ¨सह अन्ना ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। साथ ही सांसद मछलीशहर के खिलाफ नारेबाजी की। अन्ना के साथ आस-पास के दर्जनों लोग भी पहुंचे। मांगों को लेकर 20 नवंबर को आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जरौना स्टेशन पर सुविधाओं का घोर अभाव है। न तो यहां बैठने की व्यवस्था है और न यात्रियों के लिए पानी। बुजुर्ग व महिलाएं अक्सर ट्रेन में सवार होते वक्त गिर जाती हैं। तमाम घोषणाओं के बाद भी स्टेशन पर यात्री सुविधा को लेकर किसी तरह का सुधान नहीं किया गया, जिसको लेकर स्थानीय लोगों का जनप्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश है। स्टेशन पहुंचे लोगों ने सांसद रामचरित निषाद व रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:29 PM (IST)
स्टेशन की दशा सुधारने को आंदोलन की तैयारी
स्टेशन की दशा सुधारने को आंदोलन की तैयारी

जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर): जरौना समेत अन्य रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की मांग पर आंदोलन की तैयारी की गई है। शुक्रवार को एक बार फिर जज ¨सह अन्ना ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। साथ ही सांसद मछलीशहर के खिलाफ नारेबाजी की। अन्ना के साथ आस-पास के दर्जनों लोग भी पहुंचे। मांगों को लेकर 20 नवंबर को आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जरौना स्टेशन पर सुविधाओं का घोर अभाव है। न तो यहां बैठने की व्यवस्था है और न यात्रियों के लिए पानी। बुजुर्ग व महिलाएं अक्सर ट्रेन में सवार होते वक्त गिर जाती हैं। तमाम घोषणाओं के बाद भी स्टेशन पर यात्री सुविधा को लेकर किसी तरह का सुधान नहीं किया गया, जिसको लेकर स्थानीय लोगों का जनप्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश है। स्टेशन पहुंचे लोगों ने सांसद रामचरित निषाद व रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

chat bot
आपका साथी