प्रमोद शुक्ल अध्यक्ष, रत्नाकर यादव बने मंत्री

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) शाहगंज ब्लाक इकाई का चुनाव जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय राजेपुर में हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी रजनीश कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव व पर्यवेक्षक राय साहब सिंह की उपस्थिति में चुनाव हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:34 PM (IST)
प्रमोद शुक्ल अध्यक्ष, रत्नाकर यादव बने मंत्री
प्रमोद शुक्ल अध्यक्ष, रत्नाकर यादव बने मंत्री

जागरण संवाददाता, जौनपुर : यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) शाहगंज ब्लाक इकाई का चुनाव जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय राजेपुर में हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी रजनीश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव व पर्यवेक्षक राय साहब सिंह की उपस्थिति में चुनाव हुआ। जिसमें शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रमोद शुक्ल को यूटा शाहगंज ब्लाक का अध्यक्ष व रत्नाकर यादव को मंत्री चुना गया। इसी क्रम में अशोक सोनकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिथिलेश द्विवेदी को कोषाध्यक्ष, अनीता गुप्ता को महिला उपाध्यक्ष, राहुल यादव को संगठन मंत्री, आशीष श्रीवास्तव को संयुक्त महामंत्री चुना गया। इसमें यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के संरक्षक डा. देवव्रत मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी