प्रकाशोत्सव के पूर्व निकाली गई प्रभात फेरी

इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इइ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 06:34 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:34 PM (IST)
प्रकाशोत्सव के पूर्व निकाली गई प्रभात फेरी
प्रकाशोत्सव के पूर्व निकाली गई प्रभात फेरी

जागरण संवाददाता, जौनपुर : काíतक पूíणमा के दिन पड़ने वाले सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के पूर्व मंगलवार को ओलंदगंज स्थित सुंदर गुरुद्वारा से ग्रंथी द्वारा अरदास के बाद प्रभात भेरी निकाली गई। यह शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रासमंडल स्तिथ गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में साध-संगत गुरु के चरणों में अरदास करते हुए मिटी धुंध जग चानण होआ, कल तारन गुरु नानक आया, मैं शोभा सुन के आया और ऊंचा दर वाले नानक दा भजन करते हुए चल रहे थे।

सबद-कीर्तन के साथ निकली प्रभात फेरी रासमंडल स्थित गुर समापन स्थल पर ग्रंथी जीउपाल ¨सह द्वारा अरदास व पाठ कराया गया। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा में अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इसमें शामिल लोगों ने बताया कि प्रकाशोत्सव के दिन सुबह 10 बजे से रागी जत्था द्वारा कीर्तन व लंगर के बाद उस दिन सायंकाल नगर में पंच प्यारे का जुलूस व शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह आयोजन लगातार 23 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगा।

chat bot
आपका साथी