बूथों पर पहुंचीं पोलिग पार्टियां, मतदान आज

जागरण संवाददाता जौनपुर प्रथम चरण में जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:45 PM (IST)
बूथों पर पहुंचीं पोलिग पार्टियां, मतदान आज
बूथों पर पहुंचीं पोलिग पार्टियां, मतदान आज

जागरण संवाददाता, जौनपुर : प्रथम चरण में जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को है। इसके लिए सभी 21 ब्लाकों में 5106 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही प्रधान पद के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सभी ब्लाकों से मतदान के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्रियों के साथ पोलिग पार्टियों (मतदान कर्मियों) की रवानगी बुधवार की सुबह सात बजे से ही शुरू हो गई थी। सभी स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया था। जहां होकर ही मतदान कर्मी रवानगी स्थल पर जा रहे थे। पोलिग पार्टियां देरशाम तक पहुंचकर सभी मतदेयस्थलों को अपने कब्जे में ले लिया।

गुरुवार को जिले में 36 लाख, 29 हजार, 704 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 1798 मतदान केंद्र व 5106 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 24 हजार मतदान कर्मियों को लगाया गया है। पोलिग पार्टियों की रवानगी के समय मतदान कर्मियों को मतपत्र, मतपेटिका, अभिलेख आदि साथ में दिए गए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने करंजाकला, शाहगंज, खुटहन, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी ने धर्मापुर ब्लाक में निरीक्षण कर पार्टियों की रवानगी कराई। चुनाव के सकुशल संचालन के लिए संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों को चिह्नित किया गया है। इन पर जिला प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 1740 ग्राम पंचायतों को 214 सेक्टर, 37 जोन व छह सुपर जोन में विभाजित किया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान के 1740 पदों के लिए 12052, ग्राम पंचायत सदस्य के 21729 पदों के लिए कुल 4995, 2027 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 9669 व 83 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 1272 प्रत्याशी मैदान में हैं। शरीर का तापमान अधिक होने पर अंतिम में कराया जाएगा मतदान

बूथों पर मतदान को पहुंचने वाले मतदाताओं का कोविड हेल्प डेस्क पर पहले तापमान चेक किया जाएगा। शरीर का तापमान अधिक होने पर उन्हें बैठा दिया जाएगा और अंतिम आधे घंटे में पीपीई किट पहनाकर मतदान कराया जाएगा।

17 विकल्प से दे सकेंगे वोट

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदान के लिए 17 विकल्प दिए गए हैं। इसमें मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, कार्यालयों के कर्मियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक व पोस्ट आफिस का फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त संपत्ति संबंधी मूल अभिलेख, अद्यतन फोटोयुक्त किसान बही, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख यथा भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन आदि, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र, मनरेगा जाबकार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायक, एमएलसी का पहचान पत्र, राशन कार्ड।

..

मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाहगंज में तहसील में रूट मैपिग के दौरान पता चला कि यहां वाहन कम है, ऐसे में यहां बंदोबस्त कर दिया गया। पोलिग पार्टियां ब्लाक से बूथों तक पहुंच गई हैं। मतदान कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए सामग्री दी गई है। हाथ सैनिटाइज कराकर वोट डालने दिया जाएगा।

-राम प्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।

chat bot
आपका साथी