गलत तरीके से फंसाकर छवि धूमिल करने का प्रयास

जौनपुर पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है। गुरुवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:26 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:26 PM (IST)
गलत तरीके से फंसाकर छवि धूमिल करने का प्रयास
गलत तरीके से फंसाकर छवि धूमिल करने का प्रयास

जागरण संवाददाता, जौनपुर : पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है। गुरुवार की रात जारी बयान में कहा है कि मेरे बेटे पूर्व सांसद धनंजय सिंह के विरुद्ध पुलिस गलत तरीके से हत्या की घटना में शामिल दिखाकर जनता में छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने अवैध संपत्ति अर्जित करने की बात को अनर्गल बताया। कहा कि जिस मुकदमे में अभियुक्त गिरधारी के बयान के आधार पर पूर्व सांसद की संलिप्तता जाहिर की जा रही है वह बयान पुलिस ने लिया है। पुलिस का लिया गया बयान साक्ष्य में ग्रहण योग्य नहीं होता। इसके अलावा धनंजय सिंह ने अक्टूबर 2020 में हुए विधानसभा उपचुनाव में अपनी संपूर्ण संपत्तियों का विवरण दिया है, जो समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हुई थी। धनंजय सिंह के पास चुनाव में घोषित संपत्ति के अतिरिक्त अन्य कोई भी संपत्ति नहीं है। मुख्यमंत्री से यह मांग की है कि पुलिस के इस तरह की जा रही विधि विरुद्ध कार्रवाई व दुष्प्रचार पर प्रतिबंध लगाएं।

chat bot
आपका साथी