बदमाशों के तांडव की जांच में पुलिस को मिले सुराग

जागरण संवाददाता मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) जौनपुर-प्रयागराज मुख्य मार्ग पर नगर स्थित बैजनाथ म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:41 PM (IST)
बदमाशों के तांडव की जांच में पुलिस को मिले सुराग
बदमाशों के तांडव की जांच में पुलिस को मिले सुराग

जागरण संवाददाता, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): जौनपुर-प्रयागराज मुख्य मार्ग पर नगर स्थित बैजनाथ मेमोरियल निजी अस्पताल में सोमवार की रात हुई तोड़-फोड़ व लूट की घटना में पुलिस के हाथ पुख्ता सुराग लग गए हैं। दावा है कि घटना का जल्द ही राजफाश किया जाएगा। दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने बारह मिनट तक अस्पताल में तोड़-फोड़ की थी। पुलिस अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुटी हुई है। अस्पताल में सीसीटीवी के फुटेज से पता चला कि घटना के बाद लौटते समय बदमाशों की एक बाइक खराब हो गई थी। जिसे वे पैदल घसीटकर ले गए हैं।

सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड घटना रात 12 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट के बीच दिख रही है। साफ दिख रहा है कि बदमाशों की संख्या चार रही। वे दो बाइक पर सवार होकर आए थे। अस्पताल में हाकी, कुल्हाड़ी, चाकू से लैस होकर सभी सीधा मैनेजर के पास पहुंचे और मारपीट करने लगे। मैनेजर राजेंद्र यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी सोने की चेन, काउंटर में रखे पांच हजार रुपये लूट ले गए। लगभग 12 मिनट तक तांडव मचाने के बाद बाहर निकलने लगे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में खड़ी बदमाशों की एक बाइक स्टार्ट नहीं हुई। पुलिस का दावा है कि उनके हाथ पुख्ता सुराग लगे हैं। घटना लूट की नहीं मारपीट की प्रतीक होती है। इसका जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। अस्पताल के संचालक डाक्टर आशीष गुप्त ने भी आशंका व्यक्त किया है कि बदमाश आसपास के ही हो सकते हैं। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि घटना प्रथमदृष्टया रंजिशन मारपीट की प्रतीत होती है। खराब हुई बाइक को पैदल घसीटकर ले जाना दूर से आए बदमाशों के लिए संभव नहीं था। ज्यादा संभावना है कि बदमाश आस-पास के ही होंगे। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी