शातिर लुटेरों का कोई सुराग नहीं पा सकी पुलिस

दो महीने के भीतर एक ही प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों से दिनदहाड़े साढ़े 11 लाख रुपये लूट लेने वाले शातिर अपराधियों के गिरेबां तक हाथ पहुंचना तो दूर लाख मेहनत करने के बाद पुलिस उनका कोई सुराग तक नहीं पा सकी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 03:36 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 03:36 PM (IST)
शातिर लुटेरों का कोई सुराग नहीं पा सकी पुलिस
शातिर लुटेरों का कोई सुराग नहीं पा सकी पुलिस

जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): दो महीने के भीतर एक ही प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों से दिनदहाड़े साढ़े 11 लाख रुपये लूट लेने वाले शातिर अपराधियों के गिरेबां तक हाथ पहुंचना तो दूर लाख मेहनत करने के बाद पुलिस उनका कोई सुराग तक नहीं पा सकी है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। कारोबारी बुरी तरह से सहमे हुए हैं।

11 जनवरी की सुबह नगर के बरदहिया बाजार स्थित कार्यालय से 5.77 लाख रुपये लेकर बैंक जमा करने जा रहे प्राइवेट कंपनी रेडियन के कर्मचारी नसीम से बाइक सवार बदमाशों ने दादर पुल बाईपास मार्ग पर तमंचे के बल पर लूट लिए थे। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस लुटेरों का पता नहीं लगा सकी। यह लूटकांड जेहन में चल ही रहा था कि इसी कंपनी के एक अन्य कर्मचारी पवन कुमार से एक मार्च को इमरान गंज बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने 5.66 लाख रुपये असलहे के बल पर लूट लिया। पवन एक कंपनी की शाखा से रुपये लेकर बोलेरो में सवार होने जा रहा था। सरेराह हुईं दोनों वारदातें पुलिस महकमे के लिए बड़ी चुनौती बन गईं। पुलिस ने जल्द राजफाश करने का दावा किया था, लेकिन काफी वक्त बीत जाने के बाद लुटेरों को पकड़ना तो दूर उनका सुराग तक नहीं पा सकी है।

chat bot
आपका साथी