पुलिस ने छिनैती के आरोपित को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सुजानगंज (जौनपुर) थाना पुलिस ने छिनैती के आरोपित को गिरफ्तार करने का द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:57 PM (IST)
पुलिस ने छिनैती के आरोपित को किया गिरफ्तार
पुलिस ने छिनैती के आरोपित को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सुजानगंज (जौनपुर): थाना पुलिस ने छिनैती के आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा किया है। शनिवार देर शाम उमरपुर नहर पुल के पास ऊंचागांव निवासी शिबू सिंह से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली थी। साथ में मौजूद उनके भाई को प्रतिरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव बताया कि चिह्नित किए गए एक आरोपित सुरेंद्र कुमार मिश्र निवासी गांव करनौली थाना मुंगराबादशाहपुर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से छीनी गई चेन, कुछ अन्य आभूषण, नोट के आकार के दस गड्डी कागज, जिसमें दोनों तरफ सौ-सौ की एक-एक नोट लगाई गई थी, बरामद हुए। इसके अलावा 14500 रुपये भी मिले। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी