पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का लिया संकल्प

राष्ट्रीय सेवायोजना के तत्वावधान में शनिवार को राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सेवक सुमित सिंह व सचिन ने स्वयं के पहले आप के संदर्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अखिलेश्वर शुक्ल की अध्यक्षता में एक वृक्ष के स्थान पर पांच पौधे रोपित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:07 PM (IST)
पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का लिया संकल्प
पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, जौनपुर : राष्ट्रीय सेवायोजना के तत्वावधान में शनिवार को राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सेवक सुमित सिंह व सचिन ने स्वयं के पहले आप के संदर्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अखिलेश्वर शुक्ल की अध्यक्षता में एक वृक्ष के स्थान पर पांच पौधे रोपित किए। जिसमें बरगद, आम आदि पौधे शामिल थे। प्राचार्य डा. अखिलेश्वर शुक्ल ने कहा कि स्वयंसेवकों की यह पहल युवा पीढ़ी को संदेश देने का काम करेगी। इस मौके पर मुख्य अनुशास्ता डा. सुधा सिंह, सहायक मुख्य अनुशास्ता डा. सुनीता गुप्ता, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. श्याम सुंदर उपाध्याय, डा. रागिनी राय, डा. संतोष कुमार पांडेय, डा. मयानंद उपाध्याय, डा. सुधाकर शुक्ला, अखिलेश गौतम, डा. मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष कुमार पांडेय ने किया।

chat bot
आपका साथी