सौ मीटर दौड़ में सिरकोनी के रोशन प्रथम रहे

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा के पह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:53 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:53 PM (IST)
सौ मीटर दौड़ में सिरकोनी के रोशन प्रथम रहे
सौ मीटर दौड़ में सिरकोनी के रोशन प्रथम रहे

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा के पहले दिन जौनपुर लोकसभा की खेल स्पर्धा में 12 खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पूर्व क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार व राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने सौ मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई। समापन समारोह में मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। खेल संचालक सुजीत विश्वकर्मा ने बताया कि एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 350 प्रतिभागी पंजीकरण हुए हैं। एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में सौ मीटर दौड़ में रोशन यादव सिरकोनी प्रथम, आर्यन गुप्त करंजाकला, अंशुल कुमार सिंह सुईथाकला, तीन हजार मीटर में अवधेश यादव खुटहन प्रथम रहे। प्रतियोगिता के 50 किग्रा भार वर्ग में रंजीत यादव, 54 किग्रा में आकाश, 58 किग्रा में शिवानंद यादव, 63 किग्रा में गौरव यादव, 69 किग्रा में अजय यादव ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के 800 मीटर में चंदन यादव सिरकोनी, राज बहादुर यादव जलालपुर, श्वेत अंजना सिंह सिकरारा रहीं। सौ मीटर में शुभ्रता यादव करंजाकला ने बाजी मारी, 200 मीटर दौड़ में कोमल यादव प्रथम रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आयोजित हो रहा है। इसमें युवा वर्ग के बहुत बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी