जांच के बाद प्लांट को किया जाएगा हैंडओवर

जागरण संवाददाता जौनपुर नगर से सटे कुल्हनामऊ में भले ही सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:04 PM (IST)
जांच के बाद प्लांट को किया जाएगा हैंडओवर
जांच के बाद प्लांट को किया जाएगा हैंडओवर

जागरण संवाददाता, जौनपुर : नगर से सटे कुल्हनामऊ में भले ही सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कार्य पूरा हो गया हो, लेकिन अभी भी नगर पालिका परिषद जौनपुर को उसे हैंडओवर नहीं किया गया है। वजह कि अभी जिला प्रशासन की तरफ से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। जांच जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी की तरफ से संयुक्त रूप से की जा रही है। टीम की ओर से एनओसी मिलने के बाद ही इसको नगर पालिका परिषद जौनपुर हैंडओवर लेगी।

नगर के समीप कुल्हनामऊ में 10.73 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण कार्य सितंबर 2013 में शुरू हुआ। निर्माण 12.39 करोड़ की लागत से हुआ। इस समय कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की तरफ से फर्म एटूजेड ने निर्माण कार्य कराया। शुरुआत में वर्ष 2016 तक काफी विवाद रहा। इसमें कभी भूमि के विवाद को लेकर कोर्ट का अड़ंगा रहा तो कभी ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। कार्यदाई संस्था की तरफ से एटूजेड को ठेके पर काम दिया गया। पहले लेटलतीफी के कारण भी काम में और देरी हुई। फिलहाल इसका उद्घाटन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन 18 मार्च 2021 को कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक कार्यदाई संस्था की तरफ से इसको हैंडओवर नहीं किया गया है। वजह कि जांच के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कमेटी बनाई गई है। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता इसकी जांच कर रहे हैं। इनकी रिपोर्ट में सबकुछ ओके होने के बाद नगर पालिका को हैंडओवर किया जाना है। बोले जिम्मेदार..

कुल्हनामऊ में सालिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनकर तैयार है। इसकी जांच एडीएम भू-राजस्व व पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही उसको हैंडओवर लिया जाएगा।

-संतोष मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।

chat bot
आपका साथी