जौनपुर जंक्शन पर ओवरब्रिज बनाने की योजना तैयार

जागरण संवाददाता, जौनपुर: पुराने ओवरब्रिज पर यात्रियों का दबाव कम करने के लिहाज से जौनपुर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Mar 2018 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 26 Mar 2018 06:13 PM (IST)
जौनपुर जंक्शन पर ओवरब्रिज बनाने की योजना तैयार
जौनपुर जंक्शन पर ओवरब्रिज बनाने की योजना तैयार

जागरण संवाददाता, जौनपुर: पुराने ओवरब्रिज पर यात्रियों का दबाव कम करने के लिहाज से जौनपुर जंक्शन पर एक और ओवरब्रिज बनाया जाएगा। शनिवार को जफराबाद से खेतासराय के बीच हुए विद्युतीकरण का निरीक्षण के दौरान जंक्शन पहुंचे मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) शैलेश कुमार पाठक ने जंक्शन पर बडे़ खतरे का अंदेशा जताया था। इस खबर को 'दैनिक जागरण' की ओर से प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद रेलवे प्रशासन ने जौनपुर जंक्शन पर ओवरब्रिज बनाने की योजना तैयार की है। नया ओवरब्रिज प्लेटफार्म संख्या एक पर ही बनाया जाएगा।

जौनपुर जंक्शन पर बना ओवरब्रिज पुराना है। निरीक्षण के दौरान सीसीआरएस ने अधिकारियों का ध्यान पुराने हो चुके ओवरब्रिज पर दिलाया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि दुर्घटना होने पर बड़े पैमाने पर जानमाल का खतरा होगा। इसके बाद लखनऊ पहुंचे रेल अधिकारियों ने जंक्शन पर पुराने ओवरब्रिज पर यात्रियों का दबाव कम करने के लिए नया ओवरब्रिज बनाने की योजना तैयार शुरू कर दी है। हालांकि जंक्शन पर एक और नया ओवरब्रिज को लेकर कयास कई बार लगाए गए, लेकिन इसकी औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की गई। जंक्शन से रोजाना तकरीबन चार हजार यात्री सफर करते हैं। त्योहारों व गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जर्जर ओवरब्रिज हादसे की वजह बन सकता है।

वर्जन

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा सुझाए गए निर्देशों को गंभीरता से लिया गया है। इस बाबत पुराने ओवरब्रिज को दुरुस्त कराने के साथ ही एक नया ओवरब्रिज बनवाया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगले कुछ दिनों में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण को लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

सतीश कुमार, डीआरएम, लखनऊ

chat bot
आपका साथी