जल संचयन को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, लोगों में उत्साह

जनपद में जल संरक्षण के लिए जिला प्रशासन व दैनिक जागरण की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। इससे जल संचयन के साथ ग्रामीणों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ रहा है। सभी ने अपने हाथ बढ़ा दिए है। उनका मानना है कि तालाब झील व कुएं प्रकृति की धरोहर है। जलाग्रह के लिए चलाए गए इस अभियान के लिए जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। इसका असर है कि पांच वर्षो से जिन तालाबों में झाड़-झंखाड़ उगे थे अब वहां साफ-सफाई दिखाई पड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:48 PM (IST)
जल संचयन को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, लोगों में उत्साह
जल संचयन को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, लोगों में उत्साह

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जनपद में जल संरक्षण के लिए जिला प्रशासन व दैनिक जागरण की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। इससे जल संचयन के साथ ग्रामीणों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ रहा है। सभी ने अपने हाथ बढ़ा दिए हैं। उनका मानना है कि तालाब, झील व कुएं प्रकृति की धरोहर है। जलाग्रह के लिए चलाए गए इस अभियान के लिए जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। इसका असर है कि पांच वर्षो से जिन तालाबों में झाड़-झंखाड़ उगे थे अब वहां साफ-सफाई दिखाई पड़ रही है।

जिले के 21 ब्लाक में जल संरक्षण के लिए तालाबों की खोदाई चल रही है। जिला प्रशासन का जल है, तो कल है व दैनिक जागरण के बूंद-बूंद अनमोल को खूब सराहा जा रहा है। शुक्रवार को जनपद में करीब पांच हजार मजदूरों को रोजगार प्राप्त हुआ। इससे सभी को गांव में ही रोजगार प्राप्त हुआ, साथ ही पर्यावरण संरक्षण हुआ। जलाग्रह के इस महाभियान में अभी फिलहाल 228 तालाबों में खोदाई का कार्य चल रहा है। जिसे आगे और बढ़ाने की योजना बन रही है।

मछलीशहर ब्लाक में जल संचयन कार्यक्रम के तहत 10 तालाबों की खोदाई करवाई जा रही है। जल संचयन कार्यक्रम की गंभीरता के देखते हुए बीडीओ स्वयं इन तालाबों की लगातार निगरानी कर रहे है।

ब्लाक के करौंदी में भीमतारा तालाब, अमारा में तलिया तालाब, कल्याणपुर में बाउली तालाब, कटका में ब्राह्मण बस्ती के बगल स्थित तालाब, इस्मइला में फुलझरी तालाब, करौंदा के बंधवा तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा है। बीडीओ राजन राय के अनुसार जल्द ही विकास खंड के चार और तालाबों की खोदाई का कार्य शुरू हो जाएगा। बीडीओ के अलावा करौंदी गांव के ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार स्वयं भीमतारा तालाब की खोदाई में ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर रहे हैं।

खुटहन विकास खंड में जल संचयन के उद्देश्य से बीते 16 फरवरी को एक साथ 14 तालाबों की खोदाई चल रही है। बीडीओ गौर्वेन्द्र सिंह समय- समय पर तालाबो का निरीक्षण कर दिशा निर्देश प्रदान कर रहे हैं।

शाहगंज सोंधी के रुधौली ग्राम में तालाब खोदाई का कार्य शुरू किया गया। ब्लाक में कुल 10 तालाब 36 लाख तीन हजार की लागत से खोदे जाएंगे, जिसमें केवल रुधौली का तालाब छह लाख 98 हजार की लागत से खोदा जाएगा। इस दौरान प्रधान श्यामदेव गुप्ता, अशोक कुमार यादव, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव आदि उपस्थित रहे।

....................

इनसेट :-

जल ही जीवन है और जीवन से जुड़े इसी जल की महत्ता का गुणगान सभी धर्माें में किया गया है। साथ ही इसकी महिमा का वर्णन करते हुए तमाम परंपराओं और पूजा आदि को जोड़ दिया गया है। जल संरक्षण के लिए तमाम पूजा-पाठ और त्योहार व उत्सव भी बनाए गए है। पृथ्वी पर जन्म लेने से लेकर परलोक गमन प्रक्रिया में भी इसी जल का इस्तेमाल होता है।

पं.त्रिशूली मिश्र शास्त्री

.....................

मत्था :-तालाब की महत्ता इसलिए जरूरी है क्योंकि जिले के 21 ब्लाकों में आठ ब्लाक केराकत, मुफ्तीगंज, करंजाकला, सिरकोनी, सिकरारा, बक्शा, बदलापुर, महराजगंज ब्लाक अति दोहित ब्लाक है। इन जगहों पर पानी का स्तर ज्यादा नीचे चलाया गया। जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे तालाबों की खोदाई चल रही है। इसमें आमजन की सहभागिता व जागरुकता दोनों जरूरी है। जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है कि लोग इस महाभियान में कदम से कदम मिलाकर साथ चलें।

दयाराम-जिला विकास अधिकारी

chat bot
आपका साथी