पीपा पुल से तीन जनपदों के लोगों को मिलेगा लाभ

आजमगढ़ वाराणसी और जौनपुर को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित पीपा पुल के निर्माण की मांग पूरी होने पर क्षेत्र के लोग फूले नहीं समा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे जहां कई गांवों का आवागमन सुगम होगा वहीं मंडल मुख्यालय की दूरी भी काफी कम हो जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 11:11 PM (IST)
पीपा पुल से तीन जनपदों के लोगों को मिलेगा लाभ
पीपा पुल से तीन जनपदों के लोगों को मिलेगा लाभ

जागरण संवाददाता, चंदवक (जौनपुर): आजमगढ़, वाराणसी और जौनपुर को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित पीपा पुल के निर्माण की मांग पूरी होने पर क्षेत्र के लोग फूले नहीं समा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे जहां कई गांवों का आवागमन सुगम होगा, वहीं मंडल मुख्यालय की दूरी भी काफी कम हो जाएगी।

तीन जनपदों की सीमा पर स्थित गोमती नदी के बरहपुर घाट पर पुल निर्माण के लिए दो दशक पूर्व से मांग चली आ रही थी। अथक प्रयास के बाद पूर्व की कल्याण सिंह सरकार में पुल की स्वीकृत भी मिल गई थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने स्वहित के लिए पुल को दो किलोमीटर दूर स्थानांतरित करवा दिया। पुल के लिए लंबे समय से प्रयासरत वरिष्ठ भाजपा नेता व वर्तमान में उप्र होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के सदस्य डाक्टर जीतेंद्र नारायण सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व क्षेत्र के मानिद लोगों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री कलराज मिश्र से मिलकर जनहित का हवाला देते हुए आपत्ति भी जताई थी। विभाग के अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के कारण उस समय बात नहीं बनी। भाजपा के सत्ता में आने के बाद पुन: प्रयास शुरू हो गया। डाक्टर रघुवंशी ने भाजपा डोभी मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय के माध्यम से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय व क्षेत्र के विधायक दिनेश चौधरी के समक्ष प्रस्ताव रखा। सरकार ने जनहित को देखते हुए पीपा पुल की स्वीकृति दे दी। पीपा पुल बनाने के लिए शासन की ओर से 47.69 लाख रुपये अवमुक्त होने के साथ ही प्रयागराज की फर्म द्वारा निर्माण भी तेज हो गया है। पीपा पुल बनने से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, भाजपा नेता थून्हीं सिंह, बरहपुर निवासी सुशील सिंह, राजेंद्र सिंह, सतीश चौबे, कोपा निवासी नित्यानंद दीक्षित, हरिद्वार सिंह एडवोकेट, नगीना सिंह आदि ने खुशी जताई है।

chat bot
आपका साथी