दो नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

जागरण संवाददाता जौनपुर नगर के सिपाह रेलवे क्रासिग के पास शनिवार की रात लेन-देन के वि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:39 PM (IST)
दो नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा
दो नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

जागरण संवाददाता, जौनपुर: नगर के सिपाह रेलवे क्रासिग के पास शनिवार की रात लेन-देन के विवाद में युवा व्यवसायी को उसके पार्टनर ने ही गोली मारकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस दो नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर ली है।

बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया लेदुका निवासी 32 वर्षीय पंकज सिंह उर्फ सोनू सिंह शहर में परमानतपुर (कालीकुत्ती) में किराए के मकान में रहकर नईगंज में साझीदारी में बिल्डिग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं। वह अपने एक मित्र के साथ सिपाह स्थित एक ढाबे पर भोजन करने गए थे। रात करीब 9.45 बजे भोजन के बाद बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय बाइक से पंकज सिंह का पार्टनर रविकांत सिंह अपने दोस्त नफीस खान के साथ पहुंचा। लेन-देन को लेकर पंकज सिंह और रविकांत के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी दौरान रविकांत सिंह ने पिस्टल निकालकर तीन राउंड गोलियां चलाई। गोली के छर्रे पंकज सिंह के दाहिने पैर में लगे। इसके बाद रविकांत फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सीओ सिटी जीतेंद्र दुबे, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी सिपाह शैलेंद्र पांडेय व भंडारी विवेक तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंकज सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पंकज सिंह की तहरीर पर रविकांत सिंह व नफीस खान के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी