पाल समाज को भाजपा सरकार ने ठगा : दयाराम

पूर्व मंत्री व एमएलसी दयाराम पाल ने कहा कि पाल बघेल धनगर समाज को भाजपा सरकार ने ठगा है। बड़ी उम्मीद से इस समाज ने भाजपा सरकार बनाई लेकिन आज स्थिति बहुत खराब हो गई है। हमारे समाज की जितनी संख्या है उतनी उसकी गणना कराकर हमको हमारी हिस्सेदारी दी जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 05:55 PM (IST)
पाल समाज को भाजपा सरकार ने ठगा : दयाराम
पाल समाज को भाजपा सरकार ने ठगा : दयाराम

जागरण संवाददाता, जौनपुर : पूर्व मंत्री व एमएलसी दयाराम पाल ने कहा कि पाल, बघेल, धनगर समाज को भाजपा सरकार ने ठगा है। बड़ी उम्मीद से इस समाज ने भाजपा सरकार बनाई, लेकिन आज स्थिति बहुत खराब हो गई है। हमारे समाज की जितनी संख्या है उतनी उसकी गणना कराकर हमको हमारी हिस्सेदारी दी जाए। पिछड़ों को अगर कोई अधिकार दे सकता है तो सिर्फ अखिलेश यादव की सपा सरकार। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार बनने पर पाल समाज को उनके अनुपात के अनुसार हिस्सेदारी दी जाएगी। यह बातें उन्होंने समाजवादी पाल, बघेल, धनकर, जनजागरण यात्रा के सम्मेलन में शनिवार को नगर पालिका मैदान में कही।

कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा के अलावा कुछ नहीं दिया हैं। आने वाले समय में सब साथी मिलकर सपा सरकार बनाएंगे। हम भरोसा दिलाते हैं कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाएं संविधान व डा. राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलकर समाज और देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, राजनारायण बिद, अरशद खां, दीपचंद सोनकर, डा. अवधनाथ पाल, हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, डा. विनोद पाल, सुभाष पाल आदि उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया।

chat bot
आपका साथी